The Girlfriend: तूफानों से घिरे प्यार की कहानी है 'द गर्लफ्रेंड', ट्रेलर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट

ashna malik

Updated Oct 25, 2025, 15:53 IST

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर दीक्षित शेट्टी स्टारर 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में जितना रोमांस दिखाया गया है, उतना ही दोनों के प्यार को तूफानों से घिरा भी दिखाया गया। मूवी में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की जोड़ी दर्शकों को कमाल की लगी। 'द गर्लफ्रेंड' के हिंदी ट्रेलर में डायलॉग भी एक से एक सुनने को मिले। वहीं इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि दीक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।