तारा सुतारिया ने पब्लिक किया वीर पहारिया संग रिलेशन, कपल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Khushboo Dogra

Updated Aug 31, 2025, 10:34 IST

हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने गणपति महोत्सव से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लगीं। लेकिन इनमें शामिल एक फोटो को देख फैंस भी हैरान रह गए, जिसमें तारा सुतारिया बेहद रोमांटिक अंदाज में वीर पहाड़िया के साथ नजर आईं। फोटो में जहां वीर पहारिया ने तारा सुतारिया की कमर पर हाथ रखा था तो वहीं एक्ट्रेस का हाथ वीर के कंधे पर नजर आया।