Aranmanai 4 - हिन्दी में रिलीज होने जा रहे है तमन्ना भाटिया-राशि खन्ना की ये हिट फिल्म, यहां देखें ट्रेलर

archana vashisht

Updated May 27, 2024, 16:51 IST

तमिल सिनेमा में झंडे गाड़ने के बाद अरनमनई 4 अब हिन्दी में धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद हिन्दी सिनेमा वाले इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की इस फिल्म ने साउथ में कमाल कर दिया है। यह फिल्म 3 मई को रिलीज हुई थी, अब निर्माताओं ने इसे 31 मई को हिन्दी में रिलीज करने का फैसला किया है।