Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: वरुण-जान्हवी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लूटा फैन्स का दिल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Aug 29, 2025, 11:40 IST

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर मेकर्स ने आज जारी कर दिया है। इस मूवी के टीजर फैन्स को काफी पसंद आया है। लोगों को इस टीजर में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री भी शानदार लगी है। फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में मौजूद हैं। इस मूवी का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म को करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...