Aamir Khan संग गदर काटेंगे सनी देओल, Lahore 1947 से तोड़ेंगे शाहरुख का गुरूर

ashna malik

Updated Oct 3, 2023, 19:42 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्टर ने 'गदर 2' के जरिए सबका दिल जीता। वहीं अब सनी देओल ने अपनी अपकमिंग के लिए आमिर खान के साथ हाथ मिलाया है। दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसका टाइटल है 'लाहौर 1947।' आमिर खान की इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर राजकुमार संतोषी फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। आमिर खान और सनी देओल की इस फिल्म के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने दोनों ही कलाकारों को ढेर सारी बधाइयां भी दीं। फिल्म को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 'जवान' और 'पठान' का भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।