बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद का 24 नवंबर को निधन हो गया। पूरा परिवार, बॉलीवुड और फैंस धर्मेंद्र के निधन से शॉक में हैं। वहीं अब वीडियो सामने आई है जिसमें धर्मेंद्र की अस्थियों को बॉबी और सनी देओल गंगा में विसर्जन कर रहे हैं। बॉबी और सनी दोनों ही बिना किसी को इतिलाह करे हरिद्वार आ पहुंचे, जहां बेहद ही शांतिपूर्वक तरीके से धर्मेंद्र की अस्थियों को गंगा में बहा दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस दौरान बॉबी और सनी दोनों ही काफी इमोशनल हैं।