डेविड बेकहम के स्वागत में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने रखी शानदार पार्टी, बॉलीवुड सितारों का भी लगा मेला

ashna malik

Updated Nov 16, 2023, 18:31 IST

मशहूर डेविड बेकहम इन दिनों भारत में मौजूद हैं। बीती रात बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने उनके स्वागत में शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उनके परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के नामी सितारे भी शामिल हुए। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, मीरा राजपूत, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर और बॉलीवुड के कई नामी सितारे सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इस पार्टी हिस्सा बने। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इस पार्टी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। पार्टी में डेविड बेकहम ने भी बॉलीवुड सितारों के साथ खूब एंजॉय किया। इतना ही नहीं, सितारों ने डेविड के साथ जमकर पोज भी दिये।