The Po Po Song: सन ऑफ सरदार 2 का टाइटल ट्रैक याद दिलाएगा पुराने दिन, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated Jul 17, 2025, 14:21 IST

The Po Po Song: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) का ट्रेलर लोगों के बीच जमकर धमाल मचा रहा है। इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का टाइटल ट्रैक भी मेकर्स ने कुछ देर पहले इंटरनेट पर रिलीज किया है, जिसे सुनने के बाद लोगों को पुराने दिनों की याद आ जाएगी। सालों पहले अजय देवगन का पो पो सॉन्ग आया था, जिसने धमाल मचा दिया था। सालों के बाद अजय ने पो पो सॉन्ग का नया वर्जन पेश किया है, जिसमें वो फिर से वही स्टेप्स करते दिख रहे हैं। वैसे आपको फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का टाइटल ट्रैक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।