Sikandar ka Muqaddar official Trailer: मुजरिम और मासूम के बीच अंतर दिखाएगी फिल्म, तमन्ना की एक्टिंग पर टिकीं नजरें

Madhav Sharma

Updated Nov 11, 2024, 16:50 IST

नेटफ्लिक्स ने सोमवार, 11 नवंबर को अपनी नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसका नाम सिकंदर का मुकद्दर है। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को भी डकैती को लेकर ही बनाया गया है। इसमें अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, राजीव मेहता और दिव्या दत्ता लीड रोल्स में नजर आ रहे हैं। कहानी 2008 के मुंबई में सेट है जहां एक हीरे की डकैती होती है और जांच अधिकारी जसविंदर सिंह मामले की जांच में जुट जाते हैं। यहां इस ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं।