शादी के बंधन में बंधेंगी 'इश्कबाज' फेम श्रेणु पारिख, बैचलर पार्टी में दोस्तों संग काटा उधम

ashna malik

Updated Nov 27, 2023, 17:10 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रेणु पारिख ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। खास बात तो यह है कि श्रेणु पारिख जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह किसी और से नहीं बल्कि टीवी के ही चर्चित एक्टर अक्षय म्हात्रे के साथ फेरे लेने वाली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दिसंबर के तीसरे सप्ताह में गुजरात के वडोदरा शहर में होगी। शादी से एक महीने पहले श्रेणु पारिख ने दोस्तों के साथ जमकर बैचलर पार्टी की। इससे जुड़ी श्रेणु पारिख की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस की खुशी देखने लायक रही। बता दें कि श्रेणु पारिख को आखिरी बार सीरियल 'मैत्री' में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग सबको खूब पसंद आई थी।