Shraddha Kapoor पिता शक्ति कपूर के साथ आईं नजर, गणपति सेलिब्रेशन में भाग्यश्री लगीं बला की खूबसूरत

Priyanka Jha

Updated Sep 7, 2024, 20:23 IST

बॉलीवुड सितारे गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। सभी सितारे गणपति की भक्ति में लीन नजर आए। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मासी पद्मीनी कोल्हापुरे के घर पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस अपने पिता के साथ गणपति के पूजा में शामिल होने पहुंची थीं। एक्ट्रेस पिंक सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पिता के साथ पोज दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस भाग्यश्री भी नजर आईं। पिंक साड़ी में भाग्यश्री बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्टर तुषार कपूर ने अपने घर पर गणपति की पूजा अर्चना की। एक्टर हर साल धूमधाम से अपने घर में गणपति की मूर्ति लाते है। एक्टर शिल्पा शेट्टी के घर पर भी बेटे के साथ नजर आए थे।