टीवी फ़ेमस रियलिटी शो 'द 50' का बीते दिन ग्रैंड फिनाले हुआ था। शो फरवरी महीने में शुरू हुआ एयर 22 मार्च ऑफ एयर भी। कल फिनाले में जबरदस्त पर्फॉर्म कर शिव ठाकरे ने शो 'द 50' जीत लिया। शिव ने कृष्णा श्रॉफ, रजत दलाल, फैजल शेख और काका को धोबी पछाड़ देकर विनर का ताज पहना। शो 'द 50' की चमचमाती ट्रॉफी के साथ शिव ठाकरे ने अपने और फैन के लिए 50 लाख रुपए भी जीते।