सोनाक्षी और लव के बीच मनमुटाव पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-टारगेट क्यों किया जा रहा?

Poonam Shukla

Updated Jul 7, 2024, 19:49 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी में अपने बेटे लव सिन्हा की अनुपस्थिति के बारे में अफवाहों पर बात की है। दिग्गज अभिनेता ने शादी में शामिल न होने के लव सिन्हा के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। हाल ही में एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने अपने परिवार के खिलाफ 'दुर्भावनापूर्ण बदनामी अभियान' का जिक्र किया।उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार को निशाना बनाया जाए, वो ये बात बर्दाश्त नहीं करेंगे।हम एक सामान्य परिवार की तरह हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि हमें इतना टारगेट क्यों किया जा रहा?