19 साल बाद होगी Shaktimaan की वापसी, टीजर शेयर कर मुकेश खन्ना ने की घोषणा

Khushboo Dogra

Updated Nov 11, 2024, 10:50 IST

Shaktimaan: 90दशक का सबसे मशहूर और पसंदीदा शो में से एक शक्तिमान 19 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहा है। इंडियन सुपर हीरो शक्तिमान की वापसी की घोषणा मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीजर शेयर कर दी। मुकेश खन्ना फिर एक बार शक्तिमान वाले रूप में नजर आए। टीजर के साथ-साथ शो का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख सभी फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। अब दर्शकों को इंतजार है शो कब टीवी की दुनिया पर दस्तक देगा।