O'Romeo Trailer Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहिद कपूर की इंटेंस लव ड्रामा 'ओ रोमियो' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर का एकदम अलग देखने को मिल रहा है। फिल्म में खूब मार-काट है। खास बात यह है कि शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की इंटेंस लव-स्टोरी लोगों को पसंद आने वाली है। ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की ओर से इसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस मूवी में शाहिद-त्रिप्ती के अलावा अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। विशाल भरद्वाज ने फिल्म का निर्देशन किया है। यहां देखिए फिल्म का धांसू ट्रेलर...