इवेंट के बाद फैंस से मिले शाहरुख खान, लोगों को किया सरप्राइज

Abhay

Updated Nov 3, 2025, 12:59 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर शाहरुख खान से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सामने आए। लेकिन एक वीडियो ने लोगों को दिल जीत लिया जिसमें किंग खान इवेंट के बाद वेन्यू के बाहर खड़े फैंस के अचानक मिले। इस दौरान शाहरुख खान ने फैंस का हाथ हिलाकर स्वागत किया और वहां मौजूद लोगों को फ्लाइंग किस भी दी। शाहरुख खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। आपको बताया जा रहा था शाहरुख खान इस बार बर्थडे पर इवेंट के अलावा फैंस से नहीं मिलेंगे, लेकिन किंग खान के इस वीडियो ने सभी दावों का हवा निकाल दी।