Shah Rukh Khan ने लगाया कैलाश खेर को गले, कभी मारा था 'बड़े लोग' का तंज

प्रियंका झा

Updated Sep 21, 2023, 21:08 IST

शाहरुख खान और कैलाश खेर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान सिंगर कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। एक्टर ने बीच में कॉन्सर्ट स्टेज पर सिंगर को गले लगाया। इतना ही नहीं बैंड के सदस्यों से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर किंग खान के साथ वीडियो शेयर किया है। सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए किंग खान की जमकर तारीफ की है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।