Satyaprem Ki Katha song Pasoori Nu: पसूरी गाने के रीमेक से भड़के यूजर्स, अरिजीत सिंह को लिया आड़े हाथों

माधव शर्मा

Updated Jun 27, 2023, 13:52 IST

Pasoori Nu: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने पसूरी गाने के रीमेक वर्जन को रिलीज किया है। जो सोशल मीडिया पर बिलकुल पंसद नहीं किया गया है। मेकर्स के साथ ही अरिजीत सिंह को भी इस गाने की वजह से जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यह गाना यूजर्स को बिलकुल पंसद नहीं आया है।