'सरसो के तेलवा' गाने में आकांक्षा पुरी और खेसरी लाल यादव की जोड़ी ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Apr 25, 2025, 18:16 IST

Sarso Ke Telwa Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने फैन्स के बीच धमाल मचाते रहते हैं। इस समय खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का 'सरसो के तेलवा' गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। 'सरसो के तेलवा' गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के बीच छा गई है। इस गाने का म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी और आदर्श सिंह ने दिया है जबकि बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं। आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।