पैपराजी पर भड़के सलमान खान, गाड़ी घेरने पर मीडिया वालों को भाईजान ने सुनाई खरी खोटी

माधव शर्मा

Updated Dec 20, 2023, 15:13 IST

सलमान खान ने हाल ही में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी के दौरान पैपराजी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अपने माता-पिता के साथ बर्थडे पार्टी से लौटकर जा रहे अभिनेता उस वक्त काफी परेशान हो गए जब पैपराजी ने उनकी कार को घेर लिया। घटना के एक वीडियो में भाईजान को अपना आपा खोते हुए भी देखा जा रहा है। सलमान खान का ये वीडयो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। अधिक जानने के लिए देखें ये वीडियो।