Lawrence Bishnoi से मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, तैनात सुरक्षाकर्मियों से नहीं होगी चूक!

माधव शर्मा

Updated Nov 29, 2023, 14:38 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से एक और जान से मारने की धमकी मिल गई है। हाल ही में पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के घर हुए हमले की जिम्मेदार लॉरेंस बिश्वोई ने ली है। गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुए हमले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि अब तुम्हारा करीबी दोस्त सलमान बचाने आएगा क्या। जिसके साथ ही अब सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।