बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने उठाए ये बड़े कदम

ashna malik

Updated Oct 15, 2024, 16:15 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के सिर पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड भी सदमे में है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस हत्याकांड के बाद सलमान खान की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने और भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि अब लगातार पुलिस सलमान खान पर नजर रखेगी, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए कई कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। बता दें कि सलमान खान को पहले से ही वाय + सिक्योरिटी मिली हुई है।