लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सलमान खान से की 5 करोड़ की मांग, दे डाली ऐसी धमकी

Madhav Sharma

Updated Oct 18, 2024, 16:43 IST

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिसने हाल ही में उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी है। अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक मैसेज आया है जिसमें लिखा है कि झगड़े से निपटाने के लिए सलमान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इस मैसेज में बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हाल करने की चेतावनी सलमान की दी गई है। पुलिस जांच कर रही है और उनकी सुरक्षा को Y+ कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया गया है।