Bajrangi Bhaijaan 2 के साथ पर्दे पर तूफान मचाएंगे सलमान खान, कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी

ashna malik

Updated Jun 7, 2024, 15:55 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। खबर ये भी आई थी कि सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान 2' का सीक्वल भी आने वाला है। इस मामले को लेकर अभी कबीर खान ने बी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि बजरंगी भाईजान 2 के लिए उनके पास अभी कोई स्क्रिप्ट नहीं है, लेकिन उनके दिमाग में आईडिया जरूर है। बजरंगी को कैसे आगे लेकर जाना है, इसकी प्लानिंग भी उनके दिमाग में है।