बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने जानकारी देते हुए बताया था कि फिल्म 'टाइगर 3' का पहला 'लेके प्रभु का नाम' 23 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जाएगा। इस गाने को सलमान खान के लिए पहली बार अरिजीत सिंह ने गाया है। हाल ही में सलमान खान ने गाने का टीजर जारी किया था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री कटरीना कैफ के साथ लोगों को खूब पसंद आई है।