मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कुछ ही दिनों पहले अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी से ही एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें सलमान खान एक महिला को गले लगाते दिखाई दिये। उस महिला ने लाल रंग का सूट पहना था, जिसे लेकर लेकर ये अफवाह उड़ने लगी कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच सुलह हो गई है और दोनों ने एक-दूजे को गले लगाया है। हालांकि कुछ ही देर में वायरल तस्वीर का सच भी सामने आ गया। बता दें कि वह महिला ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय, सलमान खान के आने से पहले ही पार्टी से जा चुकी थीं।