Salaar Trailer Out Now: प्रभास की 'सालार' का धाकड़ ट्रेलर हुआ रिलीज, एक-एक सीन में दिखा दमदार एक्शन

ashna malik

Updated Dec 1, 2023, 20:08 IST

Salaar: Ceasefire Part 1 Trailer Out Now: साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उनकी फिल्म 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही यू-ट्यूब के साथ-साथ बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचा दिया है। सालार के ट्रेलर में प्रभास की एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन सीन भी कमाल के रहे। प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और बाकी कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदार से ट्रेलर में जान फूंक दी। 'सालार' के ट्रेलर को देखकर फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। बता दें की फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।