Saiyaara Title Song: डायरेक्टर मोहित सूरी की नई फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसमें अहान पांडे और अनीत एक-दूसरे के प्यार के लिए तड़पते दिख रहे हैं। मोहित सूरी की फिल्में हमेशा से ही अपने गानों के लिए मशहूर रही हैं। सैयारा का टाइटल ट्रैक देखकर लगता है कि एक दफा फिर से वो अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। 'सैयारा' फिल्म के ज़रिए अहान पांडे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर अनीत पड्डा नजर आएंगी, जिन्होंने ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ सीरीज में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता था। आपको फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।