पैपराजी को देख शर्मा गईं सैयारा एक्ट्रेस, अनीत पड्डा ने कह डाली ये बात

Khushboo Dogra

Updated Jul 27, 2025, 14:10 IST

अहान पांडे और अनीत पड्डा की मूवी सैयारा ने इन दिनों थिएटर्स में धूम मचा रखी है। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीती रात फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। जैसे ही पेप्स ने अनीत को कैमरे के आगे पोज देने के लिए कहा तो वो शर्मा गईं। अनीत ने कहा कि मुझे शर्म आ रही है। बता दें अनीत पड्डा कि ये डेब्यू फिल्म थी। इसी के साथ फिल्म कि टीम सिंगापूर में सैयारा हिट होने का जश्न मनाने वाली है जिसके लिए अनीत एयरपोर्ट पर नजर आईं। अब तक इस फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है।