बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा अक्सर अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अनीत ने इसी साल फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में कदम रखा जो ब्लॉकबस्टर हिट रही। सिर्फ इतना ही नहीं अनीत की एक्टिंग और खूबसूरती ने तो लोगों का दिल घायल कर दिया। सोशल मीडिया पर अनीत ने पर अपनी पैरिस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं तस्वीरों में देखने को मिला कि पैरिस की गलियों में अनीत कैसे खो सी गई हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। बात करें अनीत पड्डा के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही 'शक्ति शालिनी' फिल्म में नजर आएंगी।