Saiya Suni Na Song: संजना सिंह के साथ रोमांटिक हुए पवन सिंह, देखें ये वायरल वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jul 8, 2025, 20:00 IST

Saiya Suni Na Song: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर और सिंगर पवन सिंह के गाने उनके फैन्स के बीच धूम मचाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना 'संईयां सुनी ना' यूट्यूब पर लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ संजना सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यहां देखिए पवन सिंह के इस गाने का वीडियो...