Pati Patni Aur Panga में रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने दर्ज की जीत, घर ले गए चमचमाती ट्रॉफी

ashna malik

Updated Nov 17, 2025, 16:44 IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। वहीं अब पावर कपल बनते हुए दोनों ने 'पति पत्नी और पंगा' में भी जीत दर्ज कर ली है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों की खुशी देखने लायक रही। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने एक-दूजे को गले लगाकर खूब प्यार भी लुटाया। वहीं दर्शक भी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि दोनों दूसरी बार साथ में किसी रियलिटी शो में आए थे।