Roop Di Rani Song: टीसीरीज की नई मूवी पति पत्नी और वो दो इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही पति पत्नी और वो दो का नया गाना रिलीज किया है, जिसका नाम रूप दी रानी है। ये गाना सालों पहले आए काली तेरी चोटी है का रीमिक्स वर्जन है, जिस पर आयुष्मान खुराना जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। नए बीट्स की चाशनी में लिपटा ये गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा क्योंकि इसके साथ सिनेमाप्रेमी अलग का कनेक्शन फील करेंगे।