Ishq Vishk Rebound का ट्रेलर हुआ आउट, रोहित सराफ और पश्मीना रोशन की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Priyanka Jha

Updated Jun 11, 2024, 19:34 IST

रोहित सराफ और पश्मीना रोशन की फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का ट्रेलर हुआ आउट। फिल्म में दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप तक की कहानी को दिखाया गया है। रोहित और पश्मीना एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने -अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप कर लेते हैं। बाद में रोहित और पश्मीना एक-दूसरे के तरफ अट्रैक्ट हो जाते हैं। दोनों के बीच जमकर रोमांस देखने को मिलता है। ट्रेलर में रोहित और पश्मीना की केमिस्ट्री देखने लायक है। फिल्म में रोहित और पश्मीना के साथ जिबरान खान और नायला ग्रेवाल मुख्य भूमिका में है। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 जून को रिलीज होगी।