Exclusive: ऋषिता कोठारी ने किया खुलासा, यूं मिला टीवी शो सहर में काम

Rahul Sharma

Updated Dec 2, 2025, 13:40 IST

लोग अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्ट्रगल के बारे में बात करते हैं लेकिन टीवी इंडस्ट्री की स्ट्रगल भी कुछ कम नहीं है। बहुत कम लोगों को पता है कि टीवी इंडस्ट्री में बॉलीवुड से ज्यादा स्ट्रगल है। एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने अपने ताजा इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने कई ऑडिशन दिए, जिसके बाद उनके हाथ सहर जैसा शो लगा। ऋषिता टीवी शो सहर की वजह से लगातार चर्चा में हैं और लोगों द्वारा पसंद की जा रही हैं। ऋषिता ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की है और बताया है कि सहर के लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े थे।