Kantara Chapter 1 Song Release: कांतारा का पहला सॉन्ग ब्रह्म कलश हुआ रिलीज, गदगद हुए लोग

Kumar Sarash

Updated Sep 28, 2025, 13:32 IST

Kantara Chapter 1 Brahmakalsha Song: ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म का गाना ब्रह्म कलश रिलीज हो गया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने को सुनकर लोग गदगद हो गए हैं। हाल ही में फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर से गर्दा उड़ा दिया है। कांतारा चैप्टर 1 जल्द ही रिलीज होने वाली है।