Biggest Controversies of 2025: अनुज सचदेवा के साथ हुई मारपीट, समय रैना के बयान ने मचाया बवाल

Abhay

Updated Dec 21, 2025, 21:36 IST

2025 ने भारतीय क्रिएटर वर्ल्ड को कई बड़े विवादों से हिला दिया। सबसे बड़ा हंगामा रहा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का, जिसमें समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी फंस गए। उनके वल्गर जोक्स पर अश्लीलता के आरोप लगे, एफआईआर दर्ज हुईं और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। पूरे देश में कंटेंट की सीमाओं पर बहस छिड़ गई। इसके अलावा दीपिका कक्कड़ की इमोशनल जर्नी ने सबको रुला दिया। उन्हें लिवर कैंसर का सामना करना पड़ा, ट्रोलिंग झेलनी पड़ी और पुरानी अफवाहें फिर उछलीं। दीपिका ने हिम्मत नहीं हारी और फैंस का ढेर सारा सपोर्ट मिला। साल का एक और शॉकिंग विवाद रहा अनुज सचदेवा के साथ मारपीट की घटना। एक पब्लिक प्लेस पर अनुज के साथ झगड़ा हुआ और मारपीट हो गई, जिसके वीडियो वायरल हो गए।