साउथ कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 26 फरवरी को ये कपल सात फेरे लेगा। हालांकि इससे पहले उदयपुर में रश्मिका और विजय की शादी से पहले फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा करने के बाद रश्मिका और विजय ने अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर डाली। जापानी डिनर से लेकर सभी पूल में वॉललीबॉल खेलते हुए दिखाई दिए।