आदित्य धर संग पहली बार काम Ranveer Singh, एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Priyanka Jha

Updated Jul 27, 2024, 20:43 IST

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। एक्टर आदित्य धर के बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। रणवीर के साथ इस प्रोजेक्ट में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए रणवीर ने कहा ये मेरे फैंस के लिए हैं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। आपके आशीर्वाद से हम इस प्रोजेक्ट को शुरू कर रहे हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि आपको ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियस नहीं मिला होगा। रणवीर की इस अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सभी बड़े स्टार्स एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। रणवीर आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। फिल्म में रणवीर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।