जब नकुल मेहता जैसे सितारों के आगे रणवीर को उतारनी पड़ी पैंट, करण के शो में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ashna malik

Updated Oct 27, 2023, 19:15 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ 'कॉफी विद करण 8' में बतौर मेहमान नजर आए, जहां उन्होंने मस्ती और धमाल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किये। करण जौहर के शो में ही रणवीर सिंह ने बताया कि एक्टिंग स्कूल में उन्हें टीचर ने सजा के तौर पर पैंट उतारने के लिए कहा था। हैरत की बात तो यह है कि रणवीर सिंह के साथ उस दौरान नकुल मेहता और ऋचा चड्ढा जैसे कई नामी सितारे भी मौजूद थे। रणवीर सिंह ने बताया था कि टीचर ने उस दिन उन्हें खूब डांट लगाई थी, साथ ही अपशब्द भी कहे थे।