हनुमान फेम निर्देशक की फिल्म में नजर आएंगे Ranveer Singh,'राक्षस' में निभाएंगे लीड रोल

Priyanka Jha

Updated Apr 29, 2024, 21:47 IST

रणवीर सिंह हनुमान फेम निर्देशक प्रशांत वर्मा की पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। ये एक बिग बजट मूवी होगी। फिल्म को लेकर प्रशांत और रणवीर के बीच में बात चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का नाम राक्षस होगा। रणवीर राक्षस को लेकर काफी एक्साइटेड है। मेकर्स जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। एक्टर कुछ दिन पहले हनुमान जयंती पर प्रशांत वर्मा से हैदराबाद में मिले थे। फिल्म में एक्टर क्या रोल निभाएंगे इसका खुलासा नहीं हुआ है। एक्टर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। इसके अलावा एक्टर आदित्य धर की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे। एक्टर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आने वाले हैं।