'कॉफी विद करण' सीजन 8 के पहले एपिसोड में, दीपिका और रणवीर एक शादीशुदा जोड़े के तौर पर एक साथ नजर आए हैं। कॉफी विद करण के इस एपिसोड में उनकी शादी से लेकर रिलेशनशिप तक कई खुलासे किए गए हैं। यह एपिसोड करण जौहर से लेकर फैंस और खुद रणवीर-दीपिका के लिए भी काफी इमोशनल रहा है। रणवीर और दीपिका अपनी लव स्टोरी से लेकर पहली मुलाकात के बारे में भी बताते नजर आए हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।