रणवीर- आलिया ने शेयर किया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का अनसीन वीडियो

प्रियंका झा

Updated Sep 14, 2023, 22:17 IST

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी को फैंस का भरपूर प्यार मिला। फिल्म में रणवीर और आलिया की रोमांटिक जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब मेकर्स ने फिल्म का अनसीन वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।