दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, एक्टर ने शेयर की दुआ की मम्मी की अनदेखी तस्वीरें

Poonam Shukla

Updated Nov 14, 2024, 20:07 IST

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को गोलियों की रासलीला रामलीला के सेट पर प्यार हुआ था। लंबे समय से डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली थी। कई बार कपल नेगेटिव चीजों के कारण भी चर्चा में रहे थे। बीच में ऐसी खबर आ रही थी कि कपल के रिश्ते के बीच चीजे ठीक नहीं चल रही है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से कुछ तस्वीरें डिलीट भी कर दी थी। 08 सितंबर को कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।