Randeep Hooda शादी के लिए रवाना हुए मणिपुर, फेरों से पहले लिन लैशराम संग किये भगवान के दर्शन

ashna malik

Updated Nov 28, 2023, 19:02 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा 47 वर्ष की उम्र में लिन लैशराम के साथ मणिपुर की राजधानी इंफाल में सात फेरे लेंगे। खास बात तो यह है कि शादी के लिये रणदीप हुड्डा और उनका पूरा परिवार मणिपुर के लिए रवाना भी हो चुका है। लेकिन शादी से पहले रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मंदिर में दर्शन किये और मीडिया से बातचीत के दौरान कामना की कि वहां जल्द से जल्द चीजें ठीक हो जाएं। रणदीप हुड्डा ने बताया कि उनकी शादी में कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएगा। हालांकि कपल मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें बॉलीवुड के सितारे भी नजर आ सकते हैं।