किशोर कुमार को नहीं जानतीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रोलिंग

Madhav Sharma

Updated Nov 25, 2024, 16:43 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रविवार को गोवा में एक इवेंट में एक ऐसा बयान दिया है जो तेजी से वायरल होने लगा है। उन्होंने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के फिल्मों और म्यूजिक को लेकर जानकारी के बारे में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि जब वे पहली बार मिले तो आलिया को नहीं पता था कि किशोर कुमार कौन हैं। रणबीर ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'जब मैं पहली बार आलिया से मिला तो उसने मुझसे पूछा, 'किशोर कुमार कौन हैं?' जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक भी काफी हैरान रह गए थे।