Ranbir Kapoor की रामायण की शूटिंग की वजह से इस फिल्म पर पड़ा असर, पढ़ें- आज की बड़ी खबरें

Priyanka Jha

Updated May 17, 2024, 22:22 IST

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग चल रही है। इस वजह से संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग पर असर पड़ सकता है क्योंकि रामायण की शूटिंग एक्सटेंड हो गई है। इसके अलावा रामायण के सेट से फोटो लीक नहीं होने के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम। फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल प्ले करेंगी। कांन्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने जीता फैंस का दिल। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने पोस्ट शेयर कहा कि डार्लिंग कोई आने वाला है। इंतजार करिए। एक्टर के पोस्ट ने उनकी शादी की अटकलें एक बार फिर चर्चा में है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर कल यानी 18 मई को रिलीज होगा। एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया है।