पहली बार रणबीर की बेटी राहा का चलने का वीडियो आया सामने, फैंस ने लुटाया प्यार

Priyanka Jha

Updated Jul 28, 2024, 19:49 IST

रणबीर कपूर हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ नजर आए। वीडियो में राहा अपने पापा के साथ वॉक करते हुए दिखी है। इस दौरान राहा क्यूट एक्सप्रेशन देते हुए नजर आईं। राहा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया। दूसरे वीडियो में रणबीर अपने बेटी राहा को गोद में उठाकर वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर और आलिया अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। एक्टर बेटी पर जान छिड़कते हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये तो आलिया की कॉपी है। दूसरे यूजर ने लिखा, राहा हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, आज पापा रणबीर की वॉक पर ले जाने की ड्यूटी लगी है। आलिया ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। वहीं, रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों रामायण की शूटिंग कर रहे हैं।