Ranabaali: रश्मिका-विजय की शादी के बाद रिलीज हुआ पहले गाने का टीजर, कपल ने लुटा दिल

Abhay

Updated Feb 28, 2026, 12:06 IST

O Mere Saajan Song Teaser: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म 'रणबाली' का पहला लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने एक स्पेशल सरप्राइज वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों का जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाया गया है। फिल्म रणबाली से सामने आए पहले गाने के टीजर ने लोगों का दिल लुट लिया है। 'ओ मेरे साजन' के वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। फिल्म में विजय एक मजबूत योद्धा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका उनके साथ एक महत्वपूर्ण और साहसी रोल में हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म इसी साल 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।