Rakhi Sawant ने किया आदिल के झूठ का पर्दाफाश, 'बांझ' कहे जाने पर बोलीं- मैं मां बन सकती हूं...

ashna malik

Updated Aug 22, 2023, 16:32 IST

Rakhi Sawant Epic Reply To Adil Durrani: राखी सावंत एक बार फिर से काफी सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत को लेकर कई खुलासे किये हैं, साथ ही एक्ट्रेस पर संगीन आरोप भी लगाए हैं। राखी सावंत को लेकर आदिल दुर्रानी ने कहा था कि एक्ट्रेस ने उन्हें ड्रग्स दिये थे, साथ ही उनके न्यूड वीडियो भी शूट किये थे। राखी को लेकर आदिल के इल्जाम यहीं नहीं खत्म हुए। उन्होंने एक इंटरव्यू में राखी सावंत को लेकर कहा था कि वह मां नहीं बन सकती हैं। आदिल खान दुर्रानी की इस बात पर अब राखी सावंत ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह मां बन सकती हैं। राखी सावंत ने डॉक्टर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मेरा यूटरस का ऑपरेशन हुआ था।" वहीं राखी सावंत के डॉक्टर ने भी बताया कि वह मां बन सकती हैं और उनकी तकलीफ दूर कर दी गई है।